ling kise kahte hai evm uske bhed in hindi(Gender in hindi)
ling kise kahte hai evm uske bhed in hindi(Gender in hindi)
प्रश्न – लिंग किसे कहते है ? (ling kise kahte hai)
उत्तर- लिंग का अर्थ होता है चिन्ह अर्थात शब्द के जिस रूप से किसी बस्तु सजीव
या निर्जीव की पुरुष या स्त्री जाती होने का बोध हो लिंग कहलाता है ।
शब्द के जिस रूप से किसी के स्त्री या पुरुष के होने का पता चलता है ।
लिंग कहलाता है।
ling kise kahte hai
प्रश्न – लिंग के कितने भेद होते है ?
उत्तर – हिन्दी में लिंग मुख्यत: दो प्रकार के होते है ।
(I) पुल्लिंग (Masculine gender) (II) स्त्रीलिंग (Feminie gender )
(i) पुल्लिंग – शब्द के जिस रूप से पुरुष जाति का बोध हो उसे पुल्लिंग कहते है ।
जैसे – काका , चाचा , नाना , दादा , हिमालय ,आम आदि
(ii) स्त्रीलिंग – शब्द के जिस रूप से स्त्री जाति का बोध हो स्त्रीलिंग कहलाता है ।
जैसे – काकी , चाची , नानी , दादी , किताब , गंगा आदि ।
वचन के पूर्ण जानकारी के लिए click here
प्रश्न – लिंग की पहचान कैसे की जाती है ?
उत्तर – प्राणिवाचक शब्दो में लिंग की पहचान तो आसानी से हो जाता है । परंपरा
के अनुसार उसके नर या पुरुष होने से उसके स्त्रीलिंग या पुलिंग होने का पता चल
जाता है । परंतु अप्राणिवाचक शब्द में लिंग की पहचान करना थोड़ा मुश्किल होता
है । अप्राणिवाचक शब्दों में लिंग का पता उसके साथ लगने वाली क्रिया अथवा विशेषण
पद से चलता है ।
- घड़ी रुक गई । ——————————-(क्रिया से पहचान – स्त्रीलिंग )
- आम मीठा है । —————————– –( विशेषण से पहचान – पुलिंग )
- भारत एक विशाल देश है। ……………………….( विशेषण से पहचान – पुलिंग)
- गंगा एक लंबी नदी है । …………………………….( विशेषण से पहचान – पुलिंग)
प्राणिवाचक पुलिंग शब्द – बंदर , कुत्ता , शेर , बाघ , कौआ आदि ।
ling kise kahte hai
लिंग निर्णय करने के कुछ नियम हम निम्नलिखित देखेंगे -:
धातुओं के नाम – सोना , चाँदी(अपवाद ) , पीतल , ताँबा , लोहा आदि
शरीर के कुछ अंग – हाथ , हृदय , घुटना , माथा , खून , सर आदि ।
आकारांत शब्द – लोटो , कपड़ा , दरवाजा आदि ।
रत्नो के नाम – हीरा , मोती , पुखराज , मूंगा , नीलम आदि ।
पर्वतों का नाम – हिमालय , अरावली , हिंदुकुश आदि ।
समयसूचक नाम – युग , वर्ष , सप्ताह , महिना , दिन , घंटा आदि ।
दिनों के नाम – सोमवार , मंगलवार , बुधवार , वृहस्पतवार , शुक्रवार आदि ।
ग्रहों के नाम – मंगल , वृहस्पति , मंगल , पृथ्वी , शुक्र आदि ।
देशों के नाम – भारत , अफ्रीका , अमेरिका , चीन ,बांग्लादेश आदि ।
फलों के नाम – आम , केला , अनार , सेव , खरबूजा आदि ।
अनोजों के नाम – खरीफ ,गेहूं , चावल आदि ।
महीनों के नाम – चैत्र , वैसाख , आषाढ़ , सावन , भादों , अश्विन आदि।
समुद्रो के नाम – हिन्द महासागर , प्रशांत महासागर , अरव सागर आदि ।
ling kise kahte hai
स्त्रीलिंग शब्द -:
प्राणिवाचक स्त्रीलिंग शब्द – चिड़िया , दादी , माँ , मकड़ी , चाची ,काकी आदि ।
अप्राणिवाचक स्त्रीलिंग शब्द –
लिपियों के नाम – देवनागरी , फारसी , गुरुमुखी , रोमन आदि ।
नदियों के नाम – गंगा , यमुना , कावेरी , गोदावरी , कृष्ण , तप्ति आदि ।
ईक्रांत शब्द प्रायः स्त्रीलिंग ही होते है – बेटी , रोटी , चिट्टी आदि ।
भाषाओं के नाम – हिन्दी , इंग्लिश , उर्दू , बंग्ला आदि ।
मसालों का नाम – इलायची , लॉन्ग , सौफ , मिर्च , हिंग आदि ।
तिथियों का नाम – पुर्णिमा , द्वितीय , अमावस्या , चतुर्दसी आदि ।
बोलीयों के नाम – भोजपुरी , मागधी , अवधी , राजस्थानी आदि ।
आहारों के नाम – सब्जी , चटनी , खिचड़ी आदि ।
लिंग परिवर्तन के नियम -:
पुलिंग से स्त्रीलिंग बनाने के कुछ नियम निम्नलिखित है ।
(1) कुछ पुलिंग शब्द को स्त्रीलिंग मे बदलने के लिए पुलिंग के अंत में “आ” प्रत्यय
लगाकर बदला जा सकता है ।
पुलिंग | स्त्रीलिंग |
प्रीतम | प्रीतमा |
छात्र | छात्रा |
महोदय | महोदया |
बाल | बाला |
वृद्ध | वृदधा |
(2) कुछ पुलिंग शब्द को स्त्रीलिंग मे बदलने के लिए पुलिंग के अंत में “इया ” प्रत्यय
लगाकर बदला जा सकता है ।
पुलिंग | स्त्रीलिंग |
बेटा | बिटिया |
लोटा | लुटिया |
चूहा | चुहिया |
बंदर | बंदरिया |
बछड़ा | बछिया |
बूढ़ा | बूढीया |
कुत्ता | कुत्तिया |
ling kise kahte hai
(3) कुछ पुलिंग शब्द को स्त्रीलिंग मे बदलने के लिए पुलिंग के अंत में “ई” प्रत्यय
लगाकर बदला जा सकता है ।
पुलिंग | स्त्रीलिंग |
लड़का | लड़की |
दादा | दादी |
नाना | नानी |
घोडा | घोड़ी |
देव | देवी |
मुर्गा | मुर्गी |
मामा | मामी |
गधा | गधी |
कबूतर | कबूतरी |
(4) कुछ पुलिंग शब्द को स्त्रीलिंग मे बदलने के लिए पुलिंग के अंत में “नी” प्रत्यय
लगाकर बदला जा सकता ।

(5) कुछ पुलिंग शब्द को स्त्रीलिंग मे बदलने के लिए पुलिंग के अंत में “अक” के स्थान पर
“इका” प्रत्यय लगाकर बदला जा सकता है ।
पुलिंग | स्त्रीलिंग |
अध्यापक | अध्यापिका |
बालक | बालिका |
सेवक | सेविका |
लेखक | लेखिका |
गायक | गायिका |
प्रकाशक | प्रकाशिका |
याचक | याचिका |
नायक | नायिका |
शिक्षक | शिक्षिका |
(6) कुछ पुलिंग शब्द को स्त्रीलिंग मे बदलने के लिए पुलिंग के अंत में “आनी” प्रत्यय
लगाकर बदला जा सकता है ।
पुलिंग | स्त्रीलिंग |
नौकर | नौकरानी |
मेहतर | मेहतरानी |
देवर | देवरानी |
जेठ | जेठानी |
इन्द्र | इंद्राणी |
रुद्र | रुद्राणी |
सेठ | सेठानी |
राजपूत | राजपुतानी |
(7) कुछ पुलिंग शब्द को स्त्रीलिंग मे बदलने के लिए पुलिंग के अंत में “आइन” प्रत्यय
लगाकर बदला जा सकता है ।
पुलिंग | स्त्रीलिंग |
लाला | ललाइन |
गुरु | गुरुआइन |
ठाकुर | ठकुराइन |
पंडित | पंडिताइन |
बाबू | बबुआईन |
चौधरी | चौधराइन |
पंडा | पंडाइन |
ling kise kahte hai
(8) कुछ पुलिंग शब्द को स्त्रीलिंग मे बदलने के लिए पुलिंग के अंत में “इन” प्रत्यय
लगाकर बदला जा सकता है ।
पुलिंग | स्त्रीलिंग |
धोबी | धोबिन |
सुनार | सुनारिन |
माली | मालिन |
जोगी | जोगिन |
तेली | तेलिन |
बाघ | बाघिन |
पुजारी | पुजारिन |
ling kise kahte hai
(9) कुछ पुलिंग शब्द को स्त्रीलिंग मे बदलने के लिए पुलिंग के अंत में “इनी” प्रत्यय
लगाकर बदला जा सकता है ।
पुलिंग | स्त्रीलिंग |
बनवासी | बनवासिनी |
हंस | हंसिनी |
तपस्वी | तपस्विनी |
हितकारी | हितकारिनी |
हाथी | हथिनी |
स्वामी | स्वामिनी |
* | * |
(10) कुछ पुलिंग शब्द को स्त्रीलिंग मे बदलने के लिए पुलिंग के अंत में
“मान के स्थान पर मती और वान के स्थान पर वती ” प्रत्यय लगा कर बदला
जा सकता है ।
पुलिंग | स्त्रीलिंग |
भगवान | भगवती |
विद्यावान | विद्यावती |
रूपवान | रूपवती |
बलवान | बलवती |
पुत्रवान | पुत्रवती |
श्रीमान | श्रीमती |
गुणवान | गुणवती |
नीतिमान | नीतिमती |
शक्तिमान | शक्तिमाती |
ling kise kahte hai
कुछ पुलिंग शब्द को स्त्रीलिंग मे बदलने के लिए पुलिंग के अंत में “ता के बदले त्री ” प्रत्यय
लगाकर बदला जा सकता है ।
पुलिंग | स्त्रीलिंग |
दाता | दात्री |
क्रेता | क्रेत्री |
निर्माता | निर्मात्री |
नेता | नेत्री |
अभिनेता | अभिनेत्री |
कर्ता | कर्त्री |
कुछ पुलिंग शब्द को स्त्रीलिंग मे बदलने के लिए बिल्कुल अलग ढंग का प्रयोग किया जाता है ।
पुलिंग | स्त्रीलिंग |
माता | पिता |
भाई | बहन |
बैल | गाय |
कवि | कवियत्री |
राजा | रानी |
नर | नारी |
विधुर | विधवा |
पुरुष | स्त्री |
वर | वधू |
ling kise kahte hai
इसके अलावा कुछ पशु – पक्षियों का नाम या तो हमेशा पुलिंग होते है , या हमेशा
स्त्रीलिंग होते है । इसे स्त्रीलिंग या पुलिंग बदलने के लिए नर या मादा का प्रयोग किया
जाता है ।
पुलिंग | स्त्रीलिंग |
नर मछली | मछली |
नर कोयल | कोयल |
कछुआ | मादा कछुआ |
भालू | मादा भालू |
नर चील | चील |
नर मक्खी | मक्खी |
खटमल | मादा खटमल |
नर तितली | तितली |
तोता | मादा तोता |
कुछ शब्द ऐसे होते है जिसमे पद के आधार पर स्त्रीलिंग या पुलिंग का निंर्णय किया जाता है ,
जिस प्रकार प्रधानमंत्री आ रहें है । (पुलिंग )प्रधानमंत्री आ रहीं है । (स्त्रीलिंग) इसी प्रकार इसके
कुछ अन्य उदाहरण इस प्रकार है । सभापति , राष्ट्रपति , अध्यक्ष , मंत्री , डॉक्टर , प्रोफ़ेसर आदि।